उन्नत बीज मिनीकिट वितरित, किसानों ने ली नरवाई न जलाने की शपथ

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। विकासखंड नटेरन में कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज मिनीकिट वितरण, कृषक संवाद एवं नरवाई प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा के मुख्य आतिथ्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र कृषकों को मसूर की उन्नत किस्म के बीज मिनीकिट वितरित किए गए। विधायक श्री मीणा ने किसानों से उन्नत बीजों एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को फसल अवशेष (नरवाई) नहीं जलाने की सामूहिक शपथ दिलाते हुए रोटावेटर एवं स्ट्रा-रीपर से वैज्ञानिक तरीके से नरवाई प्रबंधन करने की अपील की।
इस अवसर पर विकासखंड स्तरीय कृषि योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper