हिंडन एयरबेस पर दिखा वायुसेना का शौर्य: ब्रह्मोस, तेजस और आकाश के साथ मनाया गया 94वां वायुसेना दिवस

  • Share on :

गाजियाबाद। भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयर बेस पर वायु सेना दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण किया।
उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत मुख्य परेड से हुई, जिसमें सैनिकों ने जोशीली धुन पर कदमताल किया।
परिसर में लड़ाकू विमानों और हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल के साथ स्वदेशी विमान तेजस, आकाश और ध्रुव भी इस दिवस का हिस्सा बने। 
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper