”कार्बन उत्सर्जन के वैकल्पिक स्रोत पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है - डॉ भरत शर्मा”
मध्यप्रदेश में इंदौर शहर में मारुति नेक्सा के शोरूम के पूर्णत: इलेक्ट्रिक लक्ज़री ४ पहिया वाहन की शृंखला में “ई-विटारा” का विधिवत उद्घाटन डॉ. भरत शर्मा (सदस्य - संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के मुख्य आतिथ्य में किया गया। भारत सरकार ने पर्यावरण को दृष्टिगत विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक वाहनो से ५% (पाँच प्रतिशत) कर में कमी कर कम कार्बन उत्सर्जन वाले वाहनो के विकल्प को प्रोत्साहित किया है । उक्त अवसर पर डॉ भरत शर्मा ने पर्यावरण संतुलन, ईंधन संरक्षण और वाणी प्रदूषण से भविष्य के मौसम परिवर्तन पर गंभीरता से अपने विचार रख कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु भारत सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर विकल्प छोटा या बड़ा हो यदि पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के इस दिशा में किया जा रहा हो वह स्वागतयोग्य और अनुकरणीय है।
मुख्य अतिथि डॉ भरत शर्मा का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर ओशन मोटर्स नेक्सा शोरूम (गीता भवन) के चेयरमैन अमन पटेल ने किया और आमंत्रित अतिथियों ने केक काटकर पूर्णत: इलेक्ट्रिक लक्ज़री ४ पहिया वाहन की शृंखला में “ई-विटारा” का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मारुति उद्योग के रीजनल हेड श्री सन्नी कुंवर, विजय मेहता, मिथिल पटेल, तन्मय जैन, ओशन मोटर्स नेक्सा शोरूम (गीता भवन) के प्रबंधक पवन तलरेजा, धवल चौधरी उद्योगपति बालेश मुदलियार, आलोक वर्मा, कलीम शेख, परवेज़ ख़ान, इंद्रजीत छाबड़ा व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गौरतलब है कि लक्ज़री वाहनो की किफ़ायती और इलेक्ट्रॉनिक कार की श्रृंखला में “ई-विटारा” सभी वैरिएंट में उपलब्ध है।

