कलाकार की कोई जात-पात नहीं होती, कलाकारा ‘कलाकार’ होता है - अण्णा महाराज
झांकियों की परम्परा के लिए मैं हमेशा हर संभव मदद के लिए तैयार हूँ - सत्यनारायण पटेल
परम्परा को जीवित रखने और कारवां को संचालित करने वाले हुए सम्मानित
इंदौर। अपनी कला मैं हर कोई माहिर होता है। कलाकार की कलाकारी पूरा समाज और देश देखता है। श्री गणेश विसर्जन चल समारोह की परम्परा को जीवित रखने में जिन कलाकारों का सहयोग मिला उस परम्परा को शहर ही नहीं प्रदेश सहित देश-विदेश के लोगों ने भी उसा निहारा है। कलाकार की कला को सम्मानित करना हम सभी समाजबंधुओं का दायित्व है जो आप हम कर रहे हैं।
ये उद्बोधन संतश्री अण्णाजी महाराज ने श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट एवं नेताजी सुभाष मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
इस अवसर पर आयोजन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल ने कहा कि 103 वर्षों से जारी इस परम्परा को जीवित रखने के लिए हर संभव मदद के लिए मैं और मेरा परिवार खड़ा है। जो भी संभव मदद होगी उसे में पूरा करूंगा।
जानकारी देने हुए मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने बताया कि श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के तहत झांकियों के कारवां को पूर्ण सुरक्षा और क्रमबध निकलवाने में विशेष सहयोगी रहे पुलिस आला अधिकारी एवं झांकी कलाकारों की सहभागिता को देखते हुए ट्रस्ट एवं मंच द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर झांकी कलाकारों में विनय प्रवीण हरगाँवकर, राकेश वर्मा, श्रीमती स्वाती दिपक लवंगडे, अनवर अली, पप्पू बैरवा एवं सुभाष जरिया द्वितीय पुरस्कार - मालवा मिल (मछली जल की रानी) और प्रथम पुरस्कार - राजकुमार मिल (भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध), हुकुमचंद मिल - (भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस का वध), तृतीय पुरस्कार - कल्याण मिल (भारतीय नारी की शक्ति, सामथ्र्य और योगदान) और स्वदेशी मिल- (माँ जगदम्बा द्वारा शुभ और निशुंभ नामक राक्षसों का वध) विशेष पुरस्कार - होप टेक्सटाइल मिल - (भगवान शिव की बारात) को शाल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, नगद राशि के साथं साफा बांधकर विशेष सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
चल समारोह को निकलाने में उसकी पूरी रूपरेखा और गंतव्यता के लिए पुलिस के आला अफसर जिनमें अभिषेक रंजन, ओमप्रकाश सिंह, विनोद कुमार दीक्षित, रविन्द्र पारासर, विजय सिंह सिसोदिया को भी शाल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया गया।
अतिथियों का स्वागत चेतन सिंह चौधरी, गणेश वर्मा, जगदीश सतैया, विजय राठौर, संजय जयंत, मुन्नानालाल यादव, पंकज ओझा आदि ने किया।
कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया एवं आभार नरेन्द्र सूर्यवंशी ने माना। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक कलाकार आकीब हुसैन ने श्री गणेश वंदना के साथ देशभक्ति गीतों से समा बांधा।

