गांधीनगर में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, पंडाल की अनुमति लेने पहुंची सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर गांधीनगर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीराम चौराहा स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी नवरात्रि आयोजन के लिए पंडाल की अनुमति लेने पहुंचे। समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, आरती और गरबा का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बख्शी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रम में प्रतिवर्ष लगभग 300 से 400 कन्याएं भाग लेती हैं। आयोजन में शामिल होने वाली कन्याओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार भी पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पूरे आयोजन पर निगरानी रखी जा सके और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के रहवासियों और आम लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सीमित स्थान में पंडाल लगाया गया है और रास्ते में लगभग 10 फीट की जगह छोड़ी गई है। समिति का प्रयास है कि नवरात्रि का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो तथा स्थानीय रहवासियों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper