महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — वृंदावन ग्राम में सॉफ्ट टॉयज मेकिंग का विशेष प्रशिक्षण

  • Share on :

इन्दौर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ की गई वृंदावन ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत इंदौर जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
      इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में ग्राम रंगवासा की ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की 25 महिला सदस्यों को स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से सॉफ्ट टॉयज निर्माण का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
      यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद समूह सदस्य सॉफ्ट टॉयज निर्माण में दक्ष होकर जिले में विकसित किए जा रहे टॉय क्लस्टर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। साथ ही वे विभिन्न प्रकार के खिलौनों का निर्माण एवं विपणन कर अपनी तथा अपने परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकेंगी।
      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिले के अन्य ग्रामों में भी अधिक से अधिक महिला सदस्यों को ऐसे प्रशिक्षणों से लाभान्वित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper