तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे भारत और चीन समेत 13 देशों के प्रतिनिधि

  • Share on :

ढाका. बांग्लादेश में बीएनपी नेता तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई कैबिनेट के शपथ समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे बड़े कूटनीतिक आयोजन के तौर पर पेश किया जा रहा है.
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह में शामिल होने के लिए 13 देशों के सरकार प्रमुखों को निमंत्रण भेजा है. यह कदम बांग्लादेश की नई सरकार की विदेश नीति और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा का संकेत माना जा रहा है.
जिन देशों को न्योता भेजा गया है, उनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं. दक्षिण एशिया से लेकर पश्चिम एशिया तक के देशों को एक साथ बुलाना इस समारोह को कूटनीतिक रूप से अहम बना रहा है.
शपथ ग्रहण समारोह परंपरा के मुताबिक बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) में नहीं, बल्कि जातीयो संसद परिसर में आयोजित किया जाएगा.
ढाका में होने वाला यह शपथ समारोह सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे नई सरकार के अंतरराष्ट्रीय संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. खासतौर पर भारत और चीन दोनों को निमंत्रण भेजना क्षेत्रीय संतुलन की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper