दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक तथा कलेक्टर व एसपी ने सहभागिता निभाई विदिशा। आज विदिशा पुलिस लाइन में दशहरा पर्व पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गीता कैलाश रघुवंशी, विधायक श्री मुकेश टण्डन, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सहभागिता निभाई। विधि विधान पूजन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के शस्त्रों को रखा गया था।
हवन में आहूतियां दी जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, कलेक्टर व एसपी सहित अन्य के द्वारा हवन में शामिल होकर आहुतियां दी हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, काॅ-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा, ग्यारसपुर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा, समेत अन्य जनप्रतिनिधि अन्य जनप्रतिनिधिगण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी - कर्मचारीगण, मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

