Asian Para Games 2026: भारत ने पदक तालिका में लगाई लंबी छलांग, ईरान को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंचा

  • Share on :

आइची नागोया। भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। बुधवार सुबह शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय दल छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारत के खाते में अब 12 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कांस्य समेत कुल 44 पदक हो गए हैं। इससे पहले भारत 10 स्वर्ण, 12 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ छठे स्थान पर था।
बुधवार सुबह भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप टी44/64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में बंटी ने रजत पदक अपने नाम किया। आयुष वर्मा ने पुरुषों की एफ53 शॉटपुट स्पर्धा में 8.16 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सचिन खिलारी ने पुरुषों की एफ46 शॉटपुट स्पर्धा में 15.87 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में मोहम्मद यासिर ने रजत और परवीन ने कांस्य पदक जीतकर भारत का दबदबा कायम किया।
लगातार पदक जीतने का फायदा भारत को पदक तालिका में मिला है। भारतीय दल ने ईरान को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल किया है। अब भारत की नजरें शीर्ष चार में जगह बनाने पर हैं। दक्षिण कोरिया 37 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। नागोया में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है और पदक तालिका में आगे बढ़ने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper