विजयादशमी पर पुलिस लाइन विदिशा में विधिवत संपन्न हुआ परंपरागत शस्त्र पूजन

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन विदिशा में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधिवत आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, जिला कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, वनमंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के द्वारा विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा पुलिस वाहनों का भी पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध शाखा श्री सुरेंद्र सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री नीरज सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विजयादशमी के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न अनुभागों में भी परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधिवत आयोजित किए गए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहभागिता की तथा परंपरानुसार शस्त्रों का पूजन-अर्चन किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper