क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
आदित्य शर्मा, इंदौर
आरोपी - हसन अली नि. दौलत गंज इंदौर।
प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपी कासिम खान व रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया था ।
प्रकरण में आरोपी कब्जे से लगभग 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD" (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1,40,000/-) जप्त किया गया था।
आरोपी हसन अली रिपेयरिंग आदि का काम करता है एवं 5वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
अपराध क्रमांक- 21/2026 धारा- 8/22, 8/29 NDPS एक्ट
घटना का विवरण :-
श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालो की पतारसी कर अंकुश लगाने एवं ऐसे फरार आरोपियों की धर पकड़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दिनांक 12.02.2026 को अवैध मादक पदार्थ MD के साथ गिरफ्तार कर आरोपी कासिम खान से पूछताछ की जिसमें मिली जानकारी के अनुसार अगली कड़ी में फरार आरोपी रिजवान अंसारी नि साउथ तोडा इंदौर को गिरफ्तार किया गया था।दौराने कार्यवाही रिजवान से एक और फरार आरोपी की जानकारी मिली जिसका नाम हसन अली नि दौलतगंज इंदौर जिसे उचित मुखबिरी एवं तकनीकी सहायता से ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया जो कि घटना दिनांक से फरार था जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है जिसमें कई अन्य अपराधियों के संबंध में जानकारी मिलने की संभावना है।
पुलिस कार्यवाही -
क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है और नशे के सौदागरों के संबंध में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

