महू शहर में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश…
पत्ती बाजार स्थित सीतला माता मंदिर के पास एक मकान पर एयर गन से फायर कर कांच फोड़ दिए गए…
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया…
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा
महू। महू के पत्ती बाजार स्थित सीतला माता मंदिर के पास रहने वाले संतोष चौहान के मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एयर गन से फायर कर मकान के फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर की गैलरी में लगे कांच तोड़ दिए।
शाम करीब आठ बजे हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी ललित सिकरवार सहित महू, किशनगंज, बड़गोंदा और मानपुर थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
करीब चार घंटे तक नारेबाजी होती रही, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
पुलिस ने संतोष चौहान के पुत्र विनय चौहान की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

