विश्व कप में दो हार के बाद खुला ऑस्ट्रेलिया का खाता, श्रीलंका को पांच विकेट से हराया

  • Share on :

लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के 14वें मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सोमवार (16 अक्तूबर) को मिली जीत से उसने टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत है। इससे पहले उसे भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ जीत से पांच बार की चैंपियन टीम ने दो अंक हासिल कर लिए।
श्रीलंका की विश्व कप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ने हराया था। लंकाई टीम ने इस हार के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रीलंका विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई। उसने जिम्बाब्वे की बराबरी कर ली। श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने 42-42 मैच हारे हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज (35 हार) और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड (34 हार) है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जोश इंगलिश ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 52 रन की पारी खेली। मार्शन लाबुशेन ने 40 रन बनाए और इंगलिश के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। ग्लेन मैक्सवेल 31 और मार्कस स्टोइनिस 20 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ अपना खाता नहीं खोल पाए।
ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी 21 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने भारत में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। वह भारतीय जमीन पर तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। मैक्सवेल के भारतीय मैदानों पर तीनों फॉर्मेट में कुल 51 छक्के हो गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोलार्ड के नाम 49 छक्के हैं। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 48-48 छक्के लगाए हैं।
श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट लिए। दुनिथ वेलालगे को एक सफलता मिली। मदुशंका ने डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन को आउट किया, लेकिन दूसरे छोर पर किसी अन्य गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं दिया। मदुशंका ने नौ ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों की बात करें तो शेष सभी ने 26.2 ओवर में 177 रन लुटाए और सिर्फ एक ही विकेट ले पाए। मदुशंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के मामले में दूसरे श्रीलंकाई हैं। उनसे बेहतर कंगारू टीम के खिलाफ चामिंडा वास ने किया था। उन्होंने 2003 में 34 रन देकर तीन विकेट झटके थे।
इससे पहले लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।
निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
साभार अमर उजाला
विश्व कप में दो हार के बाद खुला ऑस्ट्रेलिया का खाता, श्रीलंका को पांच विकेट से हराया
की लगातार तीसरी हार, शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की
लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के 14वें मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सोमवार (16 अक्तूबर) को मिली जीत से उसने टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत है। इससे पहले उसे भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ जीत से पांच बार की चैंपियन टीम ने दो अंक हासिल कर लिए।
श्रीलंका की विश्व कप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ने हराया था। लंकाई टीम ने इस हार के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रीलंका विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई। उसने जिम्बाब्वे की बराबरी कर ली। श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने 42-42 मैच हारे हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज (35 हार) और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड (34 हार) है।
मार्श और इंगलिश का अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जोश इंगलिश ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 52 रन की पारी खेली। मार्शन लाबुशेन ने 40 रन बनाए और इंगलिश के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। ग्लेन मैक्सवेल 31 और मार्कस स्टोइनिस 20 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ अपना खाता नहीं खोल पाए।
ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया रिकॉर्ड
ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी 21 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने भारत में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। वह भारतीय जमीन पर तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। मैक्सवेल के भारतीय मैदानों पर तीनों फॉर्मेट में कुल 51 छक्के हो गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोलार्ड के नाम 49 छक्के हैं। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 48-48 छक्के लगाए हैं।
मदुशंका की गेंदबाजी काम नहीं आई
श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट लिए। दुनिथ वेलालगे को एक सफलता मिली। मदुशंका ने डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन को आउट किया, लेकिन दूसरे छोर पर किसी अन्य गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं दिया। मदुशंका ने नौ ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों की बात करें तो शेष सभी ने 26.2 ओवर में 177 रन लुटाए और सिर्फ एक ही विकेट ले पाए। मदुशंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के मामले में दूसरे श्रीलंकाई हैं। उनसे बेहतर कंगारू टीम के खिलाफ चामिंडा वास ने किया था। उन्होंने 2003 में 34 रन देकर तीन विकेट झटके थे।
अच्छी शुरुआत के बाद 209 रन ही बना सका श्रीलंका
इससे पहले लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।
तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए
निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
साभार अमर उजाला

Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे मुकाबले
मुंबई। क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने के फैसले पर मुहर लग चुकी है। 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी द्वारा क्रिकेट को लॉस एंजिलस ओलंपिक में शामिल करने पर मुहर लगा दी गई है। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख के नेतृत्व में सोमवार को मुंबई में हुई बैठक में इस पर अंतिम फैसला किया गया। क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। यानी 128 साल बाद इसकी ओलंपिक में वापसी होगी।
क्रिकेट के अलावा चार और खेल 2028 ओलंपिक में होंगे शामिल
आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इनमें क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस समेत पांच नए खेलों को शामिल करने लॉस एंजिलस आयोजकों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसको लेकर प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका था। हालांकि, सभी नए खेलों को 2028 खेलों में जगह सुनिश्चित करने के लिए आईओसी सदस्यता द्वारा मत हासिल करने की आवश्यकता थी। सोमवार को आधिकारिक रूप से पांचों नए खेलों को शामिल कर लिया गया। लॉस एंजिलिस-28 आयोजन समिति द्वारा पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव का आईओसी के 99 सदस्यों में से मतदान करने वाले केवल दो सदस्यों ने विरोध किया।
आईओसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
आईओसी मीडिया ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा- लॉस एंजिलस ओलंपिक में  पांच नए खेलों को शामिल करने के आयोजन समिति के प्रस्ताव को आईओसी सत्र द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही आईओसी ने क्रिकेट के आगे टी20 लिखा, यानी क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला क्रिकेट के मुकाबले शामिल होंगे।
इससे पहले 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी क्रिकेट की वापसी हुई थी, लेकिन उसमें सिर्फ महिलाओं का टी20 मुकाबला खेला गया था। भारतीय महिला टीम ने उसमें रजत पदक जीता था। वहीं, इस साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी क्रिकेट को शामिल किया गया था। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के टी20 मुकाबले खेले गए थे। एशियाड में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे।
1900 में पिछली बार ओलंपिक में खेला गया था क्रिकेट
क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां इंग्लैंड और फ्रांस स्वर्ण पदक के लिए भिड़े थे। हालांकि, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिशें चल रही थीं और अब जाकर यह सफल हो पाया है। दरअसल, आईओसी क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भुनाने की कोशिश करेगा।
इसी वजह से पुरुष और महिला टी20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2028 में 1525 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के फैसले पर आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने भी खुशी जताई थी।
पीएम मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स (ट्विटर के नाम से प्रसिद्ध) पर लिखा, "इस बात की खुशी है कि बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश लॉस एंजलिस ओलंपिक 2028 में शामिल होंगे। खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र के रूप में, हम विशेष रूप से क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत करते हैं, जो इस अद्भुत खेल की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।"
साभार अमर उजाला

भाजपा की पांचवीं सूची आज आ सकती है, 94 प्रत्याशियों के नाम का होना है एलान
भोपाल। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने एकमुश्त 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। वहीं, भाजपा ने अब तक अपनी चार सूची जारी की है, जिसमें 136 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। अब भाजपा की पांचवीं सूची मंगलवार को आ सकती है। दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को मध्य प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है बैठक के बाद बाकी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसमें 70 नाम हो सकते हैं। पिछले कुछ दिन से भाजपा के बड़े दिग्गज नेता 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगातार मंथन कर रहे थे। अब चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। 21 अक्तूबर को नामांकन की अधिसूचना जारी हो जाएगी। 
भाजपा ने इस बार अपने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया है। अभी आठ मंत्रियों के टिकट होल्ड हैं। एक मंत्री यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। भाजपा ने अभी तक 57 विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
साभार अमर उजाला

वरिष्ठ नेता कैलाश सोनी बोले- जो कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करें उसे घर से निकालकर मुंह काला करो
उज्जैन। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी 144 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के बाद ही कई स्थानों पर इनका विरोध भी शुरू हो गया है। कहीं इन प्रत्याशियों के पुतले जलाए जा रहे हैं तो कहीं उनकी टिकट बदलने की मांग भी की जा रही है लेकिन इन सबके बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सोनी का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोच समझकर टिकट वितरण किया है जो भी कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करें या भीतरघात करें उसे घर से निकालकर मुंह काला करें। 
उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी को कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर एक कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया था जिसमें माया त्रिवेदी के स्वागत सम्मान के साथ वैसे तो कहीं वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, लेकिन इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सोनी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने माया त्रिवेदी को टिकट दिया है। मैं भी दक्षिण से टिकट का दावेदार हूं परन्तु मुझे टिकट नहीं मिला तो मैं जिसे पार्टी टिकट देगी उसके साथ काम करूंगा। आप सभी किसी के बहकावे न आएं। जो कांग्रेस नेता कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करे या भीतरघात करे उसे घर से निकालकर मुंह काला करें। ताकि उसे सबक मिले कि कांग्रेस के साथ भीतरघात नहीं करना है। आपने कहा कि अब हम कांग्रेस का नुकसान सहन नहीं करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा नेता कार्यक्रम में मौजूद थे।
साभार अमर उजाला

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper