चीन को बड़ा झटका, समंदर में डूब गई नई परमाणु पनडुब्बी

  • Share on :

अमेरिका की नौसेना को टक्कर देने के लिए समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने में लगे चीन को बड़ा झटका लगा है। उसकी एक नई परमाणु पनडुब्बी निर्माण के दौरान ही संदर में डूब गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब द महीने पहले वुहान के पास वूचांग शिपयार्ड पर चीन के साथ यह हादसा हो गया। इस घटना की पुष्टि अमेरिका ने भी की है। वहीं अमेरिका चीन के मजे भी ले रहा है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह बीजिंग के लिए शर्म की बात है। बता दें कि चीन के पास इस समय दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है। उसके पास करीब 370 युद्धपोत हैं। इसके अलावा वह तेजी से परमाणु पनडुब्बियां बनाने में जुटा है।
अमेरिक के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि चीन की प्रथम श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी मई या जून में डूब गई थी। हालांकि वॉशिंगटने में चीनी दूतावार के प्रवक्ता ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी अधिकारी ने भी यह नहीं बताया कि किस वजह से पनडुब्बी डूब गई।
चीन की व्यवस्था भ्रष्टाचार से ग्रसित है। ऐसे समय में इतनी बड़ी चूक पीएलए पर भी सवाल खड़े करती है। यह स्पष्ट है कि चीन अपनी इतनी बड़ी गलती को छइपाने की कोशिश करेगा। वह कभी नहीं चाहेगा कि यह बात लीक हो। हालांकि प्लैनेट लैब्स की सैटलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वुचांग शिपयार्ड पर क्लेन खड़े हैं। इसी शिपयार्ड पर उस परमाणु पनडुब्बी को भी डॉक किया गया था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper