भाजपा पार्षद और महिला लड़ी, दोनों में आग लगी:शिवपुरी में बहस के बाद डेढ़ मिनट जलती रही; एक 20% और दूसरी महिला 95% झुलसी

  • Share on :

शिवपुरी। शिवपुरी में विवाद के दौरान भड़की आग से बीजेपी की महिला पार्षद और एक अन्य महिला बुरी तरह झुलस गईं। पार्षद (वार्ड-27) सुमन बाथम 20% तक झुलसी हैं और खतरे से बाहर हैं। वहीं, न्यू दर्पण कॉलोनी की रहने वाली रानी नामदेव करीब डेढ़ मिनट तक जलती रही। वो करीब 95% झुलस गई हैं। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेजा गया, जहां से रानी को ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक रानी नामदेव ऑटो रिक्शा से पार्षद सुमन बाथम के घर पहुंची थी। दोनों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस हो रही थी। दोनों के बीच झड़प हुई। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गईं। पार्षद सुमन बाथम जलते हुए भागी।
शोर सुनकर परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। पेट्रोल से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि पेट्रोल कहां से आया और आग कैसे लगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper