अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
चूरू। चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर कैंटर और टाटा सफारी गाड़ी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। कैंटर ड्राइवर समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ है। थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास हनुमानगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर से सफारी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे।
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई