कारवां ए मौसिखी : आशा जी और सुमन जी के सदाबहार नगमों से सजी शाम कारवां ए मौसिखी का आयोजन प्रेस क्लब सभागृह में किया !!
इंदौर प्रेस क्लब, संगीत कला संदेश, अनहद नाद, लिंबोदिया इवेंट्स के साझा आयोजन में सुधी श्रोताओं के लिए आशा जी सुमन जी पर आधारित मेलोडियस कार्यक्रम किया गया,
शहर की मूर्धन्य गायिका मोना शेवड़े जी और शहर के उभरते प्रतिभावान गायक हर्षवर्धन नाडकर जी के युगल स्वर मे आशा और सुमन के नगमे प्रस्तुत किए गए, मेलोडियस संगीत इंटरनेशनल रिदम बैंड का था हर नगमा मधुर संगीत से मधुर बन पड़ा, कई नगमों में साजिंदो की प्रस्तुति पर तालियां बजाईं गई, टेबल की जुगलबंदी शानदार रही, दीपेश जैन (कीबोर्ड), राजेश मिश्रा (बेस गिटार) विजय राव (तबला ढोलक), अनूप कुलपारे (ऑक्टोपैड) और संदीप चौधरी (ढोलक-कांगो), रिदम मिश्रा (परकशन), आर्यन चौधरी (बांगों) ने मधुर संगत की, मंच संचालन सुमित्रा जी जोशी ने किया, कम समय में अधिक नगमे हुए, कलाकारों का स्वागत राजेंद्र कौशिक, गोवर्धन लिंबोदिया ने किया, आयोजन अतिथि प्रेस क्लब के अरविंद तिवारी, दीपक कर्दम, प्रदीप जोशी, अभिषेक चेंडके का स्वागत आयोजक अभिषेक गावड़े, राजेंद्र कौशिक, गोवर्धन लिंबोदिया ने किया, समय से पहले सभागृह भर गया श्रोताओं ने खड़े खड़े संगीत का आनंद लिया, अनहद नाद के राजेंद्र कौशिक की परिकल्पना को मोना शेवडे और इंटरनेशनल रिदम बैंड ने स्टेज पर साकार किया, शहर को एक नायाब कार्यक्रम मिला, मोना ने मौसम मस्ताना, आओ हुजूर, सजना है मुझे, मेरे मेहबूब ना जा, की प्रस्तुति दी, युगल स्वर में हर्षवर्धन ने दीवाना हुआ बादल, तेरे इश्क का मुझमें, बदलते रिश्ते, मांग के साथ तुम्हारा आदि मधुर नगमे प्रस्तुत किए गए, शहर की इस शानदार महफिल का हर वर्ष इंतजार रहेगा !!

