चंद्रकांत कुंजीर बने भाजपा इंदौर महानगर के नगर विशेष आमंत्रित सदस्य, नेताओं ने दी बधाई

  • Share on :

दीपक वाड़ेकर 
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि चंद्रकांत कुंजीर को इंदौर महानगर में नगर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
​संगठन के प्रति उनका समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और निरंतर जनसेवा का भाव पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।
​इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, भाजपा इंदौर नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और विशेष रूप से विधायक रमेश मेंदोला का आभार व्यक्त किया गया है, जिन्होंने इस दायित्व के लिए विश्वास जताया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper