मुख्यमंत्री का सफलता के मंत्र संबोधन कॉलेज में लाइव

  • Share on :

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों ने देखा प्रेरणादायक प्रसारण
दीपक तोमर 
खरगोन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में 21 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा युवाओं के लिए दिए गए सफलता के मंत्र विषयक प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस आयोजन का संचालन प्राचार्य डॉ. शैल जोशी के निर्देशन में किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह संबोधन उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था, जो आगामी समय में आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक मंत्र दिए, जिससे छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। सिविल सेवा में मध्य प्रदेश से चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. जोशी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के मनोबल को ऊँचा उठाते हैं, बल्कि उन्हें लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस लाइव प्रसारण में छात्र-छात्राएं, प्राध्यापकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन, यू-ट्यूब लाइव और ट्विटर के माध्यम से प्रोजेक्टर पर भी दिखाया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper