स्कूल में बच्चों ने खूब खेली होली , एक - दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई

  • Share on :

होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक , इसे आपसी सद्भाव के साथ मनाएं : - दिनेश सिंह परिहार
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
मालनपुर :- होली पर अवकाश से पहले सोमवार को शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रंगों की फुहार और उत्साह से सराबोर नजर आए। विद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में विद्यालय संचालक ने शिक्षकों के साथ मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की,तो वहीं होलिका दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया lकार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में होली के गीत गूंजे बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली। गुलाल उड़ाते हुए विद्यार्थियों ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। दोनों ही विद्यालयों के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने बच्चों को बताया कि होली आपसी सद्भाव और मेलजोल का पर्व हैl होली  ऐतिहासिक और सांस्कृतिक का प्रतीक है। बच्चों ने संयमित और सुरक्षित ढंग से रंगोत्सव मनाया। होली मिलन समारोह में छात्रों ने पारंपरिक होली गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने होली के त्यौहार को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संकल्प लिया l

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper