विकास के नाम पर उजड़ते जंगल! देश में कितने पेड़ काटे गए, केंद्र के पास नहीं है पूरा हिसाब
पांच वर्षों में 92 हजार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि के गैर-वन उपयोग को मं...
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पनवेल में एक डांस बार में तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना पार्टी प्रमुख राज ठाकरे द्वारा एक सार्वजनिक भाषण के दौरान रायगढ़ जिले में अवैध बारों पर तीखा हमला करने के कुछ ही घंटों बाद हुई थी। मामला दर्ज करने की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ लोग शनिवार देर रात पनवेल के बाहरी इलाके में ‘नाइट राइडर्स बार’ में घुसते हुए, वहां फर्नीचर में तोड़फोड़ करते हुए, शराब की बोतलें तोड़ते हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई