विक्रमपुर में दक्ष प्रजापति आर्मी का कार्यक्रम आयोजित, डिंडौरी जिले में समाज के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

  • Share on :

शिवम् प्रजापति की रिपोर्ट 
विक्रमपुर। दक्ष प्रजापति आर्मी मध्यप्रदेश के तत्वावधान में विक्रमपुर में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रजापति समाज के संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज के लोगों को संगठित करने के उद्देश्य से डिंडौरी जिले के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

इस दौरान प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला, जनपद, तहसील एवं विधानसभा स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार आर.एन. प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक, सहदेव मालवीय संभाग प्रभारी, श्री गजानंद जी जिला प्रभारी, जयराम जी प्रजापति प्रदेश विधि सलाहकार तथा नीलिमा देवी जी महिला उत्थान प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में हैं।

वहीं डिंडौरी जिले में नारायण कुमार प्रजापति को जिला अध्यक्ष, चिरंजीव प्रजापति को जनपद अध्यक्ष बजाग, कल्लूसिंह तहसील अध्यक्ष बजाग, शिवम प्रजापति तहसील अध्यक्ष शहपुरा, भोला प्रजापति जनपद अध्यक्ष मेहंदवानी, चंपावती प्रजापति महिला उत्थान जिला अध्यक्ष डिंडौरी, भुजपाल प्रजापति तहसील अध्यक्ष डिंडौरी, राधेश्याम प्रजापति जनपद अध्यक्ष डिंडौरी, रमू चक्रवर्ती जनपद अध्यक्ष समनापुर, रोशन सिंह कश्यप डिंडौरी विधानसभा अध्यक्ष, विपिन प्रजापति जिला सचिव एवं धीरेंद्र चक्रवर्ती शहपुरा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper