झाबुआ से कन्याकुमारी तक विश्व शांति पदयात्रा - बिरसा मिसाइल फोर्स का ऐलान
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बिरसा मिसाइल फोर्स द्वारा 15 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजे झाबुआ से कन्याकुमारी तक विश्व शांति पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
संस्थापक एडवीन ओल्डन्स (भारतीय) ने बताया कि यह यात्रा किसी राजनीति, जाति या धर्म के लिए नहीं है। इसका उद्देश्य विश्व शांति और एकता का संदेश देना है।
उन्होंने कहा कि विश्व रक्षा बजट दो हजार लाख करोड़ परमाणु हथियारों पर खर्च करता है, कैंसर और युद्ध से निर्दोष मारे जाते हैं। मांग है कि बजट शिक्षा व स्वास्थ्य पर लगाया जाए। भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश देने वाला देश है।
पदयात्रा मार्ग:
झाबुआ →धार → इंदौर → खरगोन → खंडवा → बुरहानपुर → जलगांव → औरंगाबाद → जालना → नांदेड़ → आदिलाबाद → निर्मल → निजामाबाद → हैदराबाद → महबूब नगर → कुरनूल → अनंतपुर → चिप्पलाबालापुर → बेंगलुरु → कृष्णागिरि → धर्मपुरी → सलेम → नामक्कल → करुर → डिंडीगुल → मदुरै → विरुधुनगर → तिरुनेलवेली → कन्याकुमारी।
कुल दूरी लगभग 2075 KM, अवधि 45-50 दिन, प्रतिदिन 30-50 KM।
एक ईशायर गाड़ी MP35ZA6280 में संविधान, तिरंगा, गीता, कुरान, बाइबल, सभी देशों के ध्वज तथा बुद्ध, विवेकानंद, गांधी, अम्बेडकर के चित्र साथ रहेंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने का लक्ष्य है। झाबुआ जिलाधीश से अनुमति एवं सुरक्षा की मांग की गई है।

