ज्ञानोदय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संचालक जयंत पटेल का जन्मदिन
सवाददाता :- पुनीत सेन
खार कलां। ज्ञानोदय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खार कलां में विद्यालय के संचालक जयंत पटेल का जन्मदिन विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने संचालक के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जयंत पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर सभी ने खुशियां साझा कीं। विद्यार्थियों ने उन्हें उपहार भेंट कर अपना स्नेह व्यक्त किया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
इस अवसर पर संचालक जयंत पटेल ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और संस्कार ही उनकी सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से दीपक सोनी, चंदा सिग्नाथ, ज्योति सोनी, मीनाक्षी मालाकार, यशस्वी पटेल, सोनाली खंडिया, ललिता मालाकार, विनीता चौगने, रेहाना खान, ललिता काजले, सुरक्षा यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने जयंत पटेल के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

