डैम में डूब रहे युवक के लिए देवदूत बने आपदा मित्र, साहस और तत्परता से बचाई जान

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। बिना समय गंवाए डैम में लगाई छलांग, कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला – आपदा मित्रों के साहसिक कार्य की हो रही सराहना विदिशा। शमशाबाद तहसील के समीप स्थित डैम में डूब रहे एक युवक की जान बचाकर आपदा मित्रों ने मानवता, साहस और सेवाभाव की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। डैम में युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके के नजदीक मौजूद आपदा मित्रों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया और अपनी सूझबूझ एवं साहस से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शमशाबाद के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी प्रिंस चौबे, पिता श्री राजकुमार चौबे, डैम में डूबने लगे थे। युवक को डूबता देख वहां मौजूद आपदा मित्रों ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझा और उसकी जान बचाने के लिए डैम में छलांग लगा दी। आपदा मित्रों ने कड़ी मशक्कत करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता और साहस के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई और युवक की जान बचाई जा सकी। इस साहसिक एवं सराहनीय बचाव कार्य में आपदा मित्र जाहिद हसीन, विक्की बल्ली, जावेद कलेक्टर, सोनू, सलमान खालिद एवं ऋषि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने संकट की घड़ी में अदम्य साहस, तत्परता और टीम भावना का परिचय देते हुए युवक को बचाने में सराहनीय योगदान दिया।
मानवता और सेवाभाव की पेश की मिसाल आपदा मित्रों ने संकट में फंसे युवक की सहायता के लिए जिस तत्परता और निस्वार्थ भाव से प्रयास किया, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। आपदा के समय त्वरित निर्णय, साहस और आपसी समन्वय कितना महत्वपूर्ण होता है, यह घटना इसका उदाहरण है। आपदा मित्रों के इस मानवीय एवं साहसिक कार्य की स्थानीय नागरिकों, जिला होमगार्ड तथा एसडीईआरएफ (SDERF) विदिशा द्वारा सराहना की गई। सभी ने आपदा मित्रों के सेवाभाव, समर्पण और साहस की प्रशंसा करते हुए उनके प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper