DLF गार्डन सिटी में बड़ा बुनियादी ढांचा घोटाला: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई घटिया पाइपलाइन, संक्रमण का बड़ा खतरा
सह संपादक दीपक वाड़ेकर
इंदौर। शहर की सबसे चर्चित टाउनशिप में से एक DLF गार्डन सिटी फेज 2B में बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी की भारी लापरवाही उजागर हुई है। दस्तावेजों और जमीनी हकीकत से पता चला है कि नियमों के विरुद्ध जाकर घटिया क्वालिटी की लोकल PVC पाइपलाइनों का इस्तेमाल किया गया है। गंभीर बात यह है कि ये लाइनें अवैध रूप से सरकारी और निजी जमीनों से चोरी-छिपे निकाली गई हैं।
जांच के घेरे में बिल्डर की कार्यप्रणाली:
क्रॉस-कंटामिनेशन: सीवरेज और पेयजल पाइपलाइनों का आपस में मिलना एक 'पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी' की स्थिति पैदा कर रहा है।
पर्यावरण नियमों का उल्लंघन: STP का संचालन न होना और गंदगी का सीधे जमीन में रिसना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की सीधी अवहेलना है।
बुनियादी ढांचे का अभाव: 650 से अधिक प्लॉट वाली इस कॉलोनी में फेज 2B के लिए कोई समर्पित ओवरहेड वॉटर टैंक (OHT) तक नहीं है, जिससे पानी की आपूर्ति और दबाव पूरी तरह विफल हो चुका है।
कार्रवाई की मांग: कलेक्टर कार्यालय में दर्ज शिकायत के बाद अब जिला प्रशासन से मांग की गई है कि इस पूरे प्रोजेक्ट का 'टेक्निकल ऑडिट' कराया जाए और दोषी बिल्डर पर सख्त पर्यावरण जुर्माना लगाया जाए।

