होली/रंगपंचमी पर हानिकारक केमिकल युक्त रंगों की रोकथाम हेतु पुलिस की विशेष चेकिंग व जागरूकता के साथ प्रभावी कार्यवाही

  • Share on :

पुलिस ने भारी मात्रा में जप्त किए, औद्योगिक उपयोग में लाने वाले हानिकारक व केमिकल युक्त रंग
आदित्य शर्मा
इंदौर। होली/रंगपंचमी के पावन पर्व पर आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें स्थानीय बाजारों में सघन चेकिंग कर रही हैं और व्यापारियों व आम जनता को रसायनिक रंगों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक प्रतिबंधित रंगों को जप्त भी किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में नगरीय पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों में रंगों और गुलाल की दुकानों पर सरप्राइज चेकिंग की। 

इस दौरान थाना बाणगंगा द्वारा क्षेत्र में  मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले हानिकारक रंगों को जप्त किया गया। रंगो की दुकानों को चेक करते कई प्रकार का रंग पाया गया जो औद्योगिक उपयोग का था जिस पर स्किन पर डायरेक्ट लगाना माना लिखा था किंतु बाज़ार में बिक रहा था । सुरक्षा को ध्यान रखते सभी को जप्त किया गया । 
इसके अतिरिक्त मोहल्ला मीटिंग में मिलने वाली शिकायतो जहाँ रामराज से महिलाओं पर उड़ाया जाता है जो बच्चो की आँखो में जलन होना बताया । चूँकि ये  औद्योगिक रूप से प्रयोग किया जाता है,  इसे रंग के रूप में उपयोग करना प्रतिबंधित है।  सभी दुकानों को चेक किया एवं 87 बोरी कुल 2.175 क्विंटल रामरज जप्त जप्त किया ।

इसी प्रकार पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली नॉर्थ तोड़ा की एक दुकान व गोदाम से करीब 100 बोरी रामरज जप्त जप्त किया

इसी प्रकार नगरीय इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा विभिन्न दुकानों पर जाकर रंगों की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की और जांच के दौरान खतरनाक केमिकल, मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने वाले कलर वी केमिकल को जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। 
साथ ही ऐसे रंगों की बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की सख्त हिदायत दी गई है। और समझाइश दी जा रही है कि वे केवल हर्बल और प्राकृतिक रंगों की ही बिक्री करें, खतरनाक केमिकल रंगों के विक्रय से बचें।
आमजन से अपील:-
पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि होली पर ऐसी रंगो का उपयोग न करें, जो मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करते हो और जिनसे किसी को कुछ नुकसान हो।  सड़क पर चलते लोगों पर जबरन रंग न डालने और न ही हुड़दंग कर लोगों को परेशान करें, अन्यथा उचित कार्रवाई की जावेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper