थाना खजराना की अवैध मादक अल्प्राजोलम टेबलेट के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ 02 आरोपी को किया विधिवत गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से लगभग 61700 से अधिक मूल्य की 1200 अल्प्राजोलम टेबलेट ओर एक दो पहिया मोटरसाइकिल वाहन बरामद ।
आरोपी अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट का नशा करने के आदि है। नशे की लत पूरी करने की नियत से सस्ते दामों पर खरीदकर, नशे के आदि अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेचना कबूला है।
आरोपी से अवैध मादक अल्प्राजोलम टेबलेट की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की रही पूछताछ।
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। शहर मे अवैध मादक पदार्थों व अवैध नशीली वस्तुओं की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री कुमार प्रतीक, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा थाना प्रभारी महोदय खजराना को दिये गये है उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना खजराना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के द्वारा 01 टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते *स्कीम नम्बर 134 स्टार चौराहे के पास खाली मैदान खजराना इंदौर * पर 02 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़े दिखे जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे, आरोपी की घेराबंदी कर उसे धरदबोचा ।
संदिग्धों की नियमानुसार तलाशी लेते उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशे की 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट मिली जिसके खरीदी–बिक्री के सम्बन्ध में पूछते कोई वैध दस्तावेज होना नहीं होना बताया ओर 01 मोटरसाइकिल वाहन जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अल्प्राजोलम टेबलेट का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने की नियत से सस्ते दामों पर खरीदकर, नशे के आदि अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेचना कबूला है।
कुल जप्तशुदा मशरूका –
1. 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जिसका मूल्य लगभग 36000 रुपए से अधिक हे।
2. 01 मोटरसाइकिल वाहन जिसका मूल्य लगभग 60000 रूपये हे।
{ कुल जप्तशुदा मशरूका का मूल्य लगभग 96000 से अधिक होना पाया गया। }
आरोपियों का नाम,पता पूछने पर अपना नाम –
1. अकरम उर्फ चिटकु पिता रफीक खान उम्र 28 साल निवासी इलियास कॉलोनी खजराना इंदौर (म.प्र.)
{ आरोपी अनपढ़ होकर फेब्रिकेशन का कार्य करता हे }
2. साहिल पिता रमेश दा उम्र 23 साल निवासी गणेश नगर खंडवा नाका इंदौर (म.प्र.)
{ आरोपी डिप्लोमा तक पढ़ा लिखा हे एवं एमआर का कार्य करता हे }
उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 1200 अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी से अवैध मादक अल्प्राजोलम टेबलेट के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है, संलिप्त के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. घनश्याम मिश्रा, सउनि खेमराज जाटव प्रआर. पंकज सांवरिया, मोहन लाल पाटीदार, नरेश चौहान आर.जबर सिंह, निखिल पटेल, अंशु शर्मा, शुभम सिंह, प्रदीप सूर्यवंशी एवं टिंकू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

