लोक सेवा गारण्टी के तहत जरूरी सेवाएं आवेदको को समय-सीमा में देना सुनिश्चित करें

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समय-सीमा की बैठक में लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत सिटीजन चार्टर में निर्धारित समय-सीमा के भीतर चिन्हित सेवाओं के आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने समाधान एक दिवस के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भी शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समाधान ऑनलाइन अंतर्गत चिन्हित सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित प्रकरण लंबित हैं, उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्री गैलेक्सी नागपुरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper