विद्यालय स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में सुरक्षित बचपन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु हर बच्चा अनमोल , पोक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी देकर विद्यालय के बच्चों को किया गया जागरूक
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा।श्रीमती विनीता कांसवा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर एवं एकीकृत हाई स्कूल भटनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के बच्चों को हर बच्चा अनमोल के तहत सुरक्षित बचपन की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह , बाल श्रम ,बाल भिक्षावृत्ति, बाल दुर्व्यवहार ,हिंसा से पीड़ित बच्चा, विपत्ति ग्रस्त बच्चा की पहचान व रोकथाम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के बच्चों को बाल अधिकारों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता एवं महत्व की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था प्राचार्य एवं स्टाफ भी उपस्थित रहा।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

