बचपन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

  • Share on :

ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
मालनपुर :-  मालनपुर क्षेत्र के समीप संचालित बचपन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को निःशुल्क नेत्र एवं हेल्थ कैंप का आयोजित किए गए l जिसका उद्देश्य छात्रों एवं स्कूली स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मौसमी बीमारियों से जागरूकता फैलाना था।  डॉक्टरों की टीम द्वारा 180 से ज्यादा छात्र एवं स्कूली  स्टाफ की आंखों की जांच साथ ही साथ बीपी शुगर मौसमी बीमारियों की भी जांच की गई l डॉक्टर ललित  ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान पर ध्यान देना है कम तला भोजन करें जंक फूड मैगी पास्ता बिल्कुल ही खाना  नहीं खाना है, अपने घर पर बना हुआ शुद्ध भोजन ही करें  जिससे स्वास्थ सही रहे।स्कूल संचालक दिनेश सिंह परिहार ने कहा कि बच्चे अपना विशेष ख्याल रखो बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियां जल्दी पकड़ती हैं आप सभी बच्चों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस  प्रशिक्षण शिविर में उपस्थिति  टीम डॉ तरूण सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट, आई चेकअप)डॉ मयंक सहरावत (एमबीबीएस ) जनरल फिजिशियन प्रताप सर, रीठा मैम आदि  मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper