कनेरी के शांति धाम में रखी गई घास, सार्वजनिक उपयोग की जगह पर निजी इस्तेमाल का आरोप

  • Share on :

शिवम् प्रजापति
मेंहदवानी (डिंडौरी)। जनपद पंचायत मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेरी में स्थित शांति धाम को लेकर मामला सामने आया है यहां शांति धाम परिसर में बने शेड के नीचे घास रखी गई है। आरोप है कि जिस स्थान का उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए होना चाहिए, उसका उपयोग व्यक्तिगत कार्य के लिए किया जा रहा है शांति धाम जैसे सार्वजनिक स्थल का उद्देश्य सामुदायिक सुविधाओं और जनहित से जुड़ा होता है। ऐसे में परिसर में निजी उपयोग के लिए घास रखे जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के बीच भी इस व्यवस्था को लेकर चर्चा है।अब सवाल यह है कि शांति धाम परिसर में निजी घास रखने की अनुमति किसने दी? क्या इसके लिए ग्राम पंचायत से कोई लिखित अनुमति ली गई है? यदि बिना अनुमति के सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग निजी कार्य में किया जा रहा है, तो इसकी जांच होना आवश्यक हैग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और शांति धाम का उपयोग निर्धारित सार्वजनिक उद्देश्य के अनुरूप सुनिश्चित कराने की मांग की हैअब देखना होगा कि पंचायत एवं जनपद के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper