गर्मी का सितम: 48 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म, दिल्ली में आज 46 डिग्री तक जा सकता है पारा

  • Share on :

नई दिल्ली। मई के महीने ने दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, देशभर में लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। बुधवार को दुनिया के सबसे गर्म 15 शहरों में 9 भारत से रहे। वहीं, 48 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म यूपी का बांदा रहा। दिल्ली में बुधवार को इस मौसम की सबसे गर्म सुबह रही। लगातार तीसरे दिन कुछ इलाकों में लू चली।
मौसम विभाग ने 26 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी अगले मंगलवार तक राहत मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली-NCR में बुधवार को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के बीच रहा। गुरुवार को यह 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी शुष्क हवाएं, साफ आसमान और लगातार धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है। अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़े है। मौसम विभाग ने लोगों से कुछ दिनों तक धूप से बचने की सलाह दी है।
झुलसाती गर्मी में दिल्ली में बिजली की मांग बुधवार को बढ़कर 8.039 मेगावॉट हो गई। यह इस साल में सबसे ज्यादा रही। पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में मई के 20 दिनों में पावर डिमांड 65-75% तक ज्यादा रही।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नलॉजी (IIT) दिल्ली की स्टडी का कहना है कि 56% गिग वर्कर्स रोज 12 घंटे से ज्यादा काम कर रहे है। तपती गर्मी में दिन का बड़ा हिस्सा वह सड़कों पर बिता रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान सिरदर्द, थकान, मसल्स क्रैम्प, हीट रैश जैसी शिकायतें आम हैं। रिसर्च कहती हैं कि लंबे समय तक ऐसे ही धूप में काम करना उनके स्वास्थ्य पर और बुरा असर डाल सकता है।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper