होली के रंगों के बीच खून की होली पूरानी रंजिश के कारण चले चाकू बहा खून
प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। शहडोल में रंगों की होली के बीच अचानक ही खून की होली सुरु होने से सनसनी मच गई। बुढार में होली का त्योहार उस वक्त खौफ में बदल गया, जब रंगों के बीच अचानक चाकू चल गए। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर पहले से सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
चाकू से हमला मचा हड़कंप
मौजूद लोगों के अनुसार अन्नू दास बैरागी ने रोहित लोधी, विक्की लोधी, अट्टू लोधी और छोटू लोधी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रोहित लोधी के गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया साथ ही आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद रोहित के भाई रवि लोधी ने बुढार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित परिवार का पुलिस पर आरोप
परिवारजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया उनका कहना है कि एक दिन पहले ही आरोपी उसे धमकी दे रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो यह खूनी वारदात टल सकती थी। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। लेकिन लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बदमाशों के अंदर से पुलिस का डर क्यों खत्म हो रहा है l
एसडीओपी बने अनजान
बढ़ती आपराधिक घटनाएं और खुलेआम चाकूबाजी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस मामले में धनपुरी एसडीओपी विकास पाण्डेय से जब इस घटना के संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने इस घटना से खुद को अंजान बताते हुए घटनाक्रम से किनारा काट लिया।

