कृषक हित एवं कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने की दिशा में राजरानी FPC की महत्वपूर्ण पहल
मेहंदवानी। नाबार्ड द्वारा प्रमोटेड एवं सिजेंटा फाउंडेशन इंडिया (SFI) द्वारा क्रियान्वित राजरानी कृषि उद्यमी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, मेहंदवानी की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन 09 सितंबर 2026 को आजीविका भवन, शाहपुर–डिंडोरी रोड, मेहंदवानी में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में आजीविका के ब्लॉक मैनेजर श्री राजेश कछवाहा, प्रोफेसर डॉ. निकिता रघुवंशी, प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा, अर्ध्या सीड्स के सेल्स ऑफिसर श्री सतीश कुमार राणे, PRADAN से श्रीमती रुबीना शाह, AASHA Foundation से श्री मनीष पवार एवं श्री रामबृज धाकड़, SFI से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री शुभम जोशी तथा नौरादेही FPO के CEO श्री अरविंद कुमार सहित FPC के निदेशक मंडल एवं शेयरधारक किसान उपस्थित रहे। AGM में वित्तीय वर्ष 2025–26 का वार्षिक लेखा-जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत कर अनुमोदित किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2026–27 की कार्ययोजना, आगामी व्यावसायिक गतिविधियों एवं बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट की नियुक्ति/पुनर्नियुक्ति, अध्यक्ष का चुनाव एवं बोर्ड में आवश्यक संशोधन, शेयर पूंजी के कार्यशील पूंजी के रूप में उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। बैठक में आगामी वर्ष में अधिक से अधिक किसानों को FPC से जोड़ने, बाजार संपर्क को मजबूत करने, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। FPC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री जीवन सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संस्था द्वारा किसानों को संगठित कर उन्हें कृषि व्यवसाय से जोड़ने, सामूहिक विपणन को बढ़ावा देने तथा किसानों के लिए बेहतर व्यावसायिक अवसर विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उपस्थित अतिथियों ने राजरानी FPC की गतिविधियों एवं किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसान उत्पादक संगठन ग्रामीण किसानों को सशक्त बनाने एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निदेशक मंडल एवं शेयरधारक किसानों का आभार व्यक्त किया गया। राजरानी कृषि उद्यमी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, ब्लॉक मेहंदवानी, जिला डिंडोरी (म.प्र.), नाबार्ड FPC प्रोजेक्ट।
शिवम् प्रजापति जिला डिंडोरी ब्यूरो

