थाना चंदन नगर क्षेत्र में आगामी होली, रंगपंचमी रमजान माह ईद त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदन नगर थाना पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्रीआनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेषअग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर पुलिस के द्वारा क्षेत्र के गुंडों, निगरानी बदमाशों, चाकूबाजो और सक्रिय अपराधियों को पृथक पृथक धर पकड़ कर थाने आया गया व गुंडा परेड कराई जाकर प्रत्येक बदमाश से स्वयं के द्वारा डोजियर भरवाया गया।
और जो बदमाश सक्रिय हैं उसे लाल नोटिस जारी किया गया व जो कम सक्रिय है उसे पिला नोटिस जारी किया जाकर *42 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई व सभी बदमाशों को भविष्य में अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गई तथा शपथ दिलाई गई। चंदन नगर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

