शनिवार 28 फरवरी को केबीसी हेल्थ सेंटर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में शंकरा नेत्रालय के विशेषज्ञ डाक्टर जांच के बाद मोतियाबिंद मरीजों का आपरेशन करेंगे
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। कनाडिया रोड मौर्या हिल्स आईपीएस स्कूल परिसर में स्थित केबीसी हेल्थ सेंटर पर शनीवार 28 फरवरी को, निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन व चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया जावेगा जिसमें ' शंकरा नेत्रालय' के विशेषज्ञ डॉक्टर्स व टीम द्वारा नेत्र रोगियों की जांच करेंगे व मोतियाबिंद के आपरेशन योग्य पाये जाने वाले मरीजों के आपरेशन निशुल्क करेंगे व चश्मे भी दिए जावेगे।उक्त जानकारी प्रमुख ट्रस्टी बालकिशन छावछरिया ने दी। प्रबंधक एस एन गोयल समाधान ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों का प्रातः साढ़े नौ बजे पंजीयन ,ब्लड प्रेशर , शुगर की जांच होगी तत्पश्चात नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक मशीनों से मरीजो के नेत्रो कीजांच की जावेगी।परीक्षण में मोतियाबिंद के ऑपरेशन योग्य पाए जाने वाले मरीजों के आपरेशन भी शंकरा नेत्राल इंदौर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा निःशुल्क किये जावेगे।आपरेशन योग्य मरोजो को निर्धारित तारीख को केबीसी हेल्थ सेंटर से वाहन से ले जायेंगे तथा आपरेशन बाद उक्त सेंटर पर ही एक दिन बाद छुड़वा दिया जावेगा शुरू से आखिर तक सब कुछ निशुल्क होगा।अधिक्षक डॉ.आर.के.गौड ने जानकारी दी कि उपरोक्त शिविर में नेत्र रोगियों के अलावा जनश्रल ऱोग , स्त्री रोग,बाल रोग, दन्त रोग, हड्डी रोग,तथा फिजियोथैरेपि आदि के रोगियों का इलाजभीविशेषज्ञ डाकटर्स द्वारा निशुल्क क्रके दवाइयां भी दी जावेगी। उपरोक्त सेन्टर पर प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तक प्रातः १० से १ तक व सायं ५से ७ तक जनरल रोग,एवं ऊपर उल्लेखित सभी प्रकार के रोगियों का इलाज तथा बी.पी.शुगर व अन्य पेथालाजिकल जांचे भी निशुल्क की जाती है व दवाइयां भी दी जाती है। ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सचिव कुलभूषण मित्तल, ट्रस्टी विनेश मित्तल, पवन सिंघानिया एवं सभी ट्रस्टीयो ने जनता से अपील की है कि उपरोक्त हेल्थ सेंटर पर उपलब्ध निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का एवं नेत्र शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवे।

