जय माँ बागीचा वाली धाम के पावन सान्निध्य में 9वी ध्वजारोहण महोत्सव पाॅच दिवसीय याञा करैरा से मेंहदीपुर बालाजी धाम को रवाना होगी।

  • Share on :

करैरा:- नगर मे श्री जय माँ बागीचा वाली धाम के पावन सान्निध्य में 9वी ध्वजारोहण महोत्सव पाॅच दिवसीय याञा करैरा से मेंहदीपुर बालाजी धाम को रवाना होगी।
जय माॅ बगीचा वाली धाम के पीठाधीश्वर जीतू भगत जी ने बताया कि हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी नौ वी ध्वजारोहण महोत्सव याञा दिनांक 8 सितंबर 2026 मंगलवार से जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम से सैकडौ भक्त पैदल मंदिर  प्रांगण से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस चौकी तक बैन्ड बाजो एवं डी जो के साथ निकाली जायगी। बस द्वारा माॅ कैलादेवी धाम  करौली [राजस्थान] के लिए प्रस्थान करेगी, 9 सितंबर 2026 बुधवार को माॅ कैलादेवी धाम (करौली) पर ध्वजारोहण एवं रात्रि दरबार भजन संध्या होगी, 10 सितंबर 2026 गुरुवार को श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचेंगे एवं रात्रि जागरण एवं भजन संध्या होगी 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को श्री बालाजी धाम पर ध्वजारोहण होगा शाम को भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा, 12 सितंबर 2026 शनिवार को मेंहदीपुर से करैरा प्रस्थान होगी । जय माॅ बगीचा वाली धाम पर सीट बुकिंग की अंतिम तिथि: 06 सितंबर 2026, रविवार तक सीट बुकिंग केवल मंदिर कार्यालय पर ही होगी। यह याञा श्री बाल बालाजी जी मंडल,श्री माँ भद्रकाली श्री माँ कंकाली सेवा समिति करैरा के सानिध्य मे सम्पन्न होगी।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper