होली पर्व के मद्देनज़र 08 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, कुल 36 नमूने लिए गए

  • Share on :

इन्दौर। होली पर्व को देखते हुए इंदौर जिले में विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में प्रभावी कार्रवाई की गई है।
      खाद्य सुरक्षा प्रशासन के जाँच दल द्वारा पेठा डिलाइट महालक्ष्मी नगर मेन रोड का औचक निरीक्षण कर पेठा के 04 नमूने तथा नमकीन सेव एवं नमकीन मिक्सचर के 02 नमूने, कुल 06 नमूने लिए गए। इसी तरह नरसिंह फूड्स स्नेह नगर (सपना-संगीता) से लॉन्ग सेव, मिक्सचर, पापड़ी, चना दाल एवं नमकीन के कुल 04 नमूने लिए गए। शुभारंभ स्वीट्स ग्राम जाकिया तहसील सांवेर से मिल्क केक, मलाई बर्फी एवं खोपरा पाक के कुल 03 नमूने लिए गए।
      श्री कृष्णा डेरी एवं मिष्ठान्न भंडार, मूसाखेड़ी, इंदौर का निरीक्षण किया गया, जहां प्रोपराइटर श्री अशोक चौधरी खाद्य कारोबार का संचालन करते हुए पाए गए। परिसर में विभिन्न डेयरी उत्पाद एवं मिठाइयों का विक्रय पाया गया। यहां से मिल्क केक, दूध कतली, पेड़ा, मलाई टिकिया एवं रसगुल्ला के कुल 05 नमूने जांच हेतु लिए गए। माखन भोग, अरविंदो के पास, सांवेर रोड, इंदौर से केसरिया पेड़ा, पेड़ा, गुपचुप मिठाई एवं बेसन टिकिया के कुल 04 नमूने लिए गए।
CM हेल्पलाइन एवं FoSCoS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण
      प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु भी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। एम.आर.जैन फूड प्रोडक्ट्स, पालदा का निरीक्षण कर नमकीन के कुल 05 नमूने जांच हेतु लिए गए। ए प्लस फूड प्रा. लि., विक्रम वेयरहाउस, पालदा में प्रभारी श्री राहुल मारन की उपस्थिति में दाल के कुल 05 नमूने लिए गए। कैंटीन श्री प्रभु कृपा अल्पाहार गृह, श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उज्जैन रोड, तहसील सांवेर से मूंग मोगर, अरहर दाल, पनीर एवं सौंफ के कुल 04 नमूने लिए गए।
      सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में खाद्य पदार्थों की सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper