एशियन गेम्स में भारतीय महिला तीरंदाजों का ऐतिहासिक कारनामा: दक्षिण कोरिया को हराकर जीता पहला गोल्ड

  • Share on :

निशिन। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। यह तीरंदाजी में भारत का चौथा स्वर्ण और इस एशियाड में देश का 11वां स्वर्ण पदक है।
महिला टीम रिकर्व में भारत ने आखिरकार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीत लिया है। 2010 ग्वांगझू में कांस्य और 2022 हांगझोउ में कांस्य जीतने के बाद भारतीय टीम ने 2026 में इतिहास रच दिया। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर इस स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण दिलाया। इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया का लंबे समय से दबदबा रहा है, लेकिन अब भारत ने उस सिलसिले को तोड़ते हुए पहली बार स्वर्ण अपने नाम कर लिया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper