अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
नई दिल्ली। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई। इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है।
बताया गया है कि विमान की बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की गई। फ्लाइट को हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया। फिलहाल फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं है।
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई