गुजरात ले जाई जा रही शराब पर आबकारी  इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी  के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय श्री देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति प्रीति चौबे के नेतृत्व में दिनांक-20/02/2026 को वृत्त- मालवा मिल ब में वृत उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति सूटकेस में शराब भरकर लसुडिया मोरी रोड पर खड़ा है और वह गुजरात की बस का इंतजार कर रहा है, सूचना मिलते ही आबकारी व्रत मालवा मिल बी की टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति मौके पर खड़ा पाया जिसके पास एक सूटकेस था।मौके पर व्यक्ति और उसके सामान की विधिवत तलाशी लेने पर सुटकेस के अंदर कुल बीस बोतल विदेशी मदिरा की भरी होना पाई, जिसकी कुल कीमत 32000/- होना पाई बाद समस्त मदिरा को विधिवत जब्त कर आरोपी जय कुटक नि मोरबी गुजरात  के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं प्रकरण विवेचना में लिया । 
आज की कार्यवाही में आरक्षक श्री विपुल खरे,श्री विक्रम यादव ,श्री विजय सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper