इंदौर दुग्ध संघ द्वारा नव वर्ष एवं होली के पावन पर्व पर दूध क्रय दरों में दुग्ध संघ के इतिहास में सर्वाधिक वृद्धि कर दुग्ध विधायक सदस्यों को दिया तोहफा
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
एमपी स्टेट को - ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध इंदौर सहकारी दुग्ध संघ अंतर्गत दुग्ध सहकारी समितियां के दुग्ध उत्पादकों से क्रय किए जाने वाले दूध क्रय घर में सर्वाधिक वृद्धि की गई है दुग्ध सहकारी समितियों के दुग्ध उत्पादकों से रुपए 850 प्रति कि.ग्रा फेट से दूध क्रय करने का निर्णय लिया गया है जो 1 मार्च 2026 से प्रभावशील होगा
एमपी स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल के प्रबंध संचालक श्री संजय गोवाणी एवं इंदौर दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलबीर शर्मा ने बताया कि यह दर इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के इतिहास में सर्वाधिक दूध क्रय दर है! दुग्ध संघ के इस निर्णय से दुग्ध संघ के कार्य क्षेत्र इंदौर,धार,देवास, खंडवा, खरगोन,झाबुआ,अलीराजपुर,बड़वानी,बुरहानपुर,के दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर दौड़ने लगी है साथ ही दुग्ध प्रदायक सदस्यों द्वारा दुग्ध संघ के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है उल्लेखनीय है कि दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों को नियत तिथियों 05,15, एवं 25 से भी पूर्व दिनांक 03,13 एवं 23 तारीख में अनिवार्य रूप से नियमित भुगतान किया जा रहा है।

