आंतरिक सौंदर्य ही जीवन की सच्ची सुंदरता है
“मन की सुंदरता जब जीवन में उतरती है, तो व्यक्ति का चरित्र और उसका व्यवहार स्वयं सुंदर हो जाता है।”
प्राचीन यूनान के महान दार्शनिक सुकरात के बारे में एक प्रेरक प्रसंग मिलता है। एक दिन वे आईने में अपना चेहरा देख रहे थे। उनके शिष्य ने उन्हें ऐसा करते देखा तो मुस्कुरा दिया। सुकरात शिष्य की मुस्कान का अर्थ समझ गए। उन्होंने कहा, “तुम सोच रहे होगे कि मैं अपने रूप को आईने में क्यों देख रहा हूं। मैं आईना इसलिए देखता हूं क्योंकि मुझे अपने बाहरी रूप की कमियां दिखाई देती हैं और तब मैं यह प्रयास करता हूं कि अपने अच्छे कर्मों और श्रेष्ठ विचारों से उन कमियों को ढक सकूं।”
सुकरात ने आगे समझाया कि सुंदर व्यक्ति भी आईना देखते हैं और अपने रूप को देखकर प्रसन्न होते हैं तथा उनमें अहंकार उत्पन्न हो जाता है, लेकिन उन्हें अपने भीतर के सौंदर्य को निखारने का भी प्रयास करना चाहिए। क्योंकि बाहरी सुंदरता समय के साथ बदल जाती है, जबकि आंतरिक सुंदरता व्यक्ति के चरित्र में दिखाई देती है।
वास्तविक जीवन में हम अपने भीतर के गुण-दोषों को किसी बाहरी आईने में नहीं देख सकते। इसके लिए आवश्यक है आत्मनिरीक्षण—कुछ क्षण शांत होकर स्वयं के भीतर झांकना। जब हम अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहार को समझने लगते हैं, तब धीरे-धीरे अपने भीतर मौजूद कमियों को दूर करने और अच्छे गुणों को विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
सहजयोग ध्यान आत्मनिरीक्षण और आत्म-विकास का एक सरल मार्ग प्रस्तुत करता है। सहजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपने सूक्ष्म तंत्र, नाड़ियों और चक्रों को समझने तथा ध्यान के द्वारा अपने भीतर संतुलन और शांति अनुभव करने का प्रयास करता है। नियमित ध्यान से प्रेम, क्षमा, संतोष, नम्रता, निर्भयता और रचनात्मकता जैसे गुणों के विकास में सहायता मिल सकती है।
जब मन शांत होता है और भीतर संतुलन स्थापित होने लगता है, तो उसका प्रभाव हमारे व्यवहार और संबंधों पर भी दिखाई देने लगता है। तब सुंदरता केवल चेहरे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हमारे विचारों, वाणी और कर्मों में भी झलकने लगती है।
कहा गया है—“मन चंगा तो कठौती में गंगा।” बाहरी आईने के साथ-साथ अपने भीतर झांकने की कला भी सीखें और आत्मचिंतन के माध्यम से अपने जीवन को अधिक शांत, संतुलित और सुंदर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
सहज योग निशुल्क भी है और आसान भी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 अथवा www.sahajayoga.org.in से प्राप्त कर सकते हैं।

