नशे से दूरी है जरूरी": इंदौर पुलिस के अभियान से जुड़ा व्यापारी वर्ग, जन-जन में फैली जागरूकता

  • Share on :

राजेश धाकड़
इंदौर। नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ इंदौर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी (Say No to Drugs)" अब आमजन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी प्रेरित कर रहा है। पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के निर्देशानुसार शहर के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 26 जुलाई 2025 को विशेष जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान के तहत थानों की पुलिस टीमों ने बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया और उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

 प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार रहीं:

 थाना संयोगितागंज: थाना प्रभारी व स्टाफ ने छावनी जूनी मंडी क्षेत्र में व्यापारियों व नागरिकों को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया।

थाना राऊ: राऊ चौराहे पर व्यापारियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा गया।

थाना सराफा: थाना प्रभारी श्री एस.एस. रघुवंशी व टीम ने व्यापारिक संगठनों से मिलकर अभियान को आगे बढ़ाया।
 थाना पंढरीनाथ: मच्छी बाजार के व्यापारियों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ते हुए नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया गया।
 थाना छत्रीपुरा: गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
 थाना तेजाजी नगर: D-Mart नायता मुंडला में कस्टमर्स और स्टाफ को जागरूक कर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
थाना आजाद नगर: थाना प्रभारी श्री तिलक तिरोले ने मूसाखेड़ी क्षेत्र में व्यापारियों को शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी।
 एडिशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने दो स्कूलों के 600 विद्यार्थियों और एक सामाजिक संस्था के 150 सदस्यों को संबोधित किया।

 उनि शिवम ठक्कर व टीम ने विभिन्न स्कूलों में जाकर 3000 विद्यार्थियों, शिक्षकों व वाहन चालकों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई और हस्ताक्षर अभियान चलाया।

 संदेश स्पष्ट है:
इंदौर पुलिस का यह अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है – छात्र, व्यापारी, शिक्षक, वाहन चालक या आम नागरिक। "नशे से दूरी है जरूरी" का नारा अब केवल स्लोगन नहीं बल्कि जनांदोलन बनता जा रहा है।

इंदौर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। यही मिलकर समाज को इस बुराई से मुक्त करने का रास्ता है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper