जन भागीदारी समिति अध्यक्ष संतोष मारू द्वारा होने वाले हादसे से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया

  • Share on :

देपालपुर में रिहायशी क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्री को लेकर शिकायत, कार्रवाई की मांग  
देपालपुर नगर के रिहायशी क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्री व गोदाम को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंपा गया है। शिकायतकर्ता संतोष मालवीय, निवासी देपालपुर, जिला इंदौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर में आवेदन देकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि उक्त पटाखा फैक्ट्री नगर के आवासीय क्षेत्र में स्थित है, जिसके आसपास स्कूल, कॉलेज, विद्युत मंडल की 11 केवी लाइन, एमपीईबी ग्रिड (लगभग 200 मीटर दूरी पर), मंदिर, हाई स्कूल तथा शिलावट महाविद्यालय (जहां करीब 1800 छात्र अध्ययनरत हैं) मौजूद हैं। साथ ही आदिवासी छात्रों का हॉस्टल भी इसी क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से जनहानि की आशंका बनी हुई है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि फैक्ट्री को हटाने के संबंध में पूर्व में कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि संबंधित फैक्ट्री संचालक द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों का गोदाम भी संचालित किया जा रहा है, जहां मंदिर, स्कूल और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान निकट में हैं।
आवेदन में हाल ही में अन्य स्थान पर हुई पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना का हवाला देते हुए आशंका जताई गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो देपालपुर में भी गंभीर हादसा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए रिहायशी क्षेत्र से पटाखा फैक्ट्री व गोदाम को शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper