पूर्व विधायक स्व.बिलवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता, बालिकाओं ने भी दिखाए जोहर
चेनपुरा थांदला बना कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। अपराजित योद्धा व पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल की दूसरी पुण्यतिथि पर राजगढ़ नाका गरबा मैदान पर तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस स्पर्धा में 50 टीमों ने शिरकत की। बालिका वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया। रविवार की रात सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। बालक वर्ग में चेनपुरा थांदला विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में झाबुआ ने बाजी मारी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
रविवार को स्पर्धा के अंतिम दिन सेमिफाइनल व फाइल दोनों ही वर्गों के आयोजित किए गए। अंतिम दिन मैच स्थल पर खचाखच भीड़ बनी हुई थी। बालक वर्ग में पहला सेमिफाइनल आजाद क्लब व धार के बीच आयोजित किया गया। इस मैच में धार 15 पाइंट से विजेता रही। दूसरा सेमिफाइनल खजूरी व चेनपुरा थांदला के बीच हुआ, इस मैच में चेनपुरा थांदला 12 पाइंट से विजेता रही। बालिका वर्ग में पहला सेमिफाइनल धार व झाबुआ के बीच आयोजित हुआ। यह मैच टाई हो जाने से 5-5 ग्रेड दी गई। अंत में झाबुआ टीम ने यह मैच 6 पांइट से जीत लिया।
नगद पुरस्कार दिए गए
समिति के उदय बिलवाल ने बताया कि पुरूष वर्ग में प्रथम पुरूस्कार चेनपुरा थांदला को 25 हजार रुपये देवराज बिलवाल मित्र मंडल की ओर से दिया गया। द्वितीय पुरूस्कार धार को 11 हजार 111 रुपये बिट्टू यादव की ओर से दिया गया। तृतीय पुरूस्कार 3 हजार 100 रुपये सुरभान गुंडिया की ओर से प्रदान किया गया। चतुर्थ पुरूस्कार 2 हजार 100 रुपये राकेश डामोर ने भेंट किए। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम पुरूस्कार झाबुआ टीम को 5 हजार 555 रुपये मांगीलाल भूरिया की ओर से दिया गया। द्वितीय पुरूस्कार धार टीम को 2 हजार 222 रुपये मड़िया, रमेश व माना भाई की ओर से दिया गया।
खिलाड़ियों का भी हौंसला बढ़ाया
इसी तरह आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग में बेस्ट रेडर सौरभ खराड़ी, बेस्ट कैचर दिनेश निनाम, प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार धार के लखन को दिया गया। वहीं महिला वर्ग में बेस्ट रेडर धार की काजल, बेस्ट कैचर अन्नू झाबुआ व प्लेयर आॅफ टूर्नामेंट का पुरस्कार झाबुआ की संगीता को प्रदान किया गया।
जनप्रतिनिधियों का लगा रहा तांता
स्पर्धा के अंतिम दिन के अतिथि भाजपा जनजाति मोर्चे के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल, सांसद अनीता चौहान, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, शिवगंगा के राजाराम कटारा, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, जिला पंचायत सदस्य बहादूर हटीला, विजय भाबोर, रामपाल, शैलेंद्र सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर जनजाति मोर्चे के प्रदेश मंत्री सोमसिंह सोलंकी, मोर्चे के प्रदेश प्रशिक्षक कल्याणसिंह डामोर, बिट्टू सिंगार, धनसिंह बारिया, गोविंद अजनार, चेतना अहेरिया, मनोज आरेड़ा, बसंती बारिया, हरू भूरिया, मांगीलाल भूरिया, महेंद्र ठाकुर, लाखनसिंह सोलंकी, महेंद्र तिवारी, अंकूर पाठक, लाला गाहरी, प्रतीक शाह आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे द्वारा किया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देवराज बिलवाल व उदय बिलवाल द्वारा भेंट किए गए।

