शहरवासी शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ आगामी त्यौहार मनाए इसी को ध्यान मे रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर, दिए महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश
त्योहारों के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया जा रहा है, भारी संख्या में पुलिस बल को संसाधनों से लैस कर तैनात।
पुलिस द्वारा ड्रोन कंट्रोल यूनिट के माध्यम से ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी कड़ी निगरानी और हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर।
गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही है लगातार प्रभावी कार्यवाही।
नशा कर उत्पाद मचाने वालें एवं असामाजिक तत्वों के विरूध्द की जाएगी सख्त व प्रभावी कार्यवाही।
आदित्य शर्मा
इंदौर। शहर में आगामी त्यौहारों ( होली, धुलेंडी आदि) के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षाेल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्देनजर रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 01.03.26 को पलासिया स्थित कार्यालय के सभागार में किया गया।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इन्दौर श्री अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इन्दौर श्री आर.के. सिंह सहित नगरीय इंदौर के सभी डीसीपी, सभी एडीशनल डीसीपी, सभी एसीपी एवं सभी थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
आगामी त्यौहारों होली, धुलेंडी, एवं रंगपंचमी तथा रमजान माह आदि त्योहारों के दौरान नगरीय इंदौर में माकूल पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल पूरे शहर में तैनात किया जाएगा जो पूरे संसाधनों से लैस होकर पूरी संवेदनशीलता व सतर्कता के साथ ड्यूटी कर, हर गतिविधि पर निगरानी रखेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन आदि का जाल भी शहर में बिछाया जाएगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री एवं वाहनों में संसाधनो से लैस होकर पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी।
पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा अधिकारियों सहित पुलिस बल को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए -
होलिका दहन परम्परागत, गैर विवादित स्थल पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए और उनसे मार्ग व यातायात अवरूद्ध न हो यह भी ध्यान रखा जावें।
होलिका दहन के समय क्षेत्र में सघन पुलिस पेट्रोलिंग हो और आगजनी आदि दुर्घटना से बचाव के पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था तथा वॉलियटियर्स की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है, ये भी सुनिश्चित कर लिया जाए ।
होली/धुलेंडी आदि के दौरान शहर में होटल, गार्डन व रिसोर्ट आदि विभिन्न स्थानो पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग की जावें, उक्त आयोजन की विधिवत सर्शत अनुमति ली है अथवा नहीं, ये भी चेक कर लिया जावें।
एसे कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जावेंगा ये शर्तो में उल्लेख कर दिया जावें कि- वह आयोजन के दौरान सीसीटीवी कैमरें लगाएंगे, पार्किंग व वॉलियटियर्स और पार्टिसिपेंट्स की आईडी चेक करने आदि की व्यवस्था करेगें।
डीजे का संचालन भी निर्धारित आवाज और समय के निर्देशों के अनुरूप ही करेगें और साथ ही आयोजन स्थलों पर डीजे के डेसीबल मीटर के डिस्प्लें की व्यवस्था भी करेगें, अन्यथा नियमों के उल्लघंन पर कार्यवाही की जावेगी।
इन आयोजनों में शराब व नशे का बिल्कुल भी उपयोग न हो, इसकी भी मॉनिटरिंग की जावें।
होली के अवसर पर ऐसे खतरनाक रंग व केमिकल का उपयोग तो नहीं किया जा रहा, जो मानव शरीर के लिए घातक हो, दुकानों आदि पर ये भी चेक कर, कार्यवाही की जावें साथ ही लोगों को इसका उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक भी किया जावें।
होली, धुलेंडी के दौरान होने वाले समस्त कार्यक्रम के स्थलों व मार्ग आदि को चेक किया जावे तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाए ।
पुलिस द्वारा हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी हेतु, शहर के चारों ज़ोन में ड्रोन कंट्रोल रूम यूनिट लगाकर, ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों व असामाजिक तत्वों की हर गतिविधी पर पैनी नजर रखी जावेगी।
विभिन्न आयोजन के आसपास व मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों/धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाए।
वर्तमान में रमजान माह चल रहा है, इसी दौरान होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, आदि त्यौहार भी मनाएं जाएगें तो, किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जावे।
उक्त त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार गणमान्य नागरिकों एवं कार्यक्रम के आयोजकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएं और उनसे लगातार आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जावे।
संवेदनशील स्थानों, मोहल्लों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जावें । आवश्यकता अनुरुप फिक्स पिकेट्स लगाए जाए एवं सतत् पेट्रोलिंग की जाए।
होली, धुलेंडी, रंगपंचमी आदि के दौरान के पूर्व के विवादों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की जाए एवं आवश्यकता अनुसार संबंधित पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए ।
साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मेपिंग एवं अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाकर मॉनीटरिंग की जाए ।
इस दौरान निकलने वाली विभिन्न चल समारोह, बाने/यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन हेतु डायवर्सन प्लान, पार्किंग प्लान तैयार कर क्रियान्वित करना एवं आवश्यक्ता अनुसार स्टापर एवं बैरीकेट्स लगाकर यातायात प्रबंधन किया जावे ।
उक्त त्यौहार के दौरान छेड़छाड़, छोटे-मोटे विवाद, चाकूबाजी आदि घटनाओं पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार का विवाद देखने पर तत्काल कार्यवाही की जावे।
नशा कर मारपीट करने, विवाद करने वालों व उत्पात मचाने वालों की पहचान हेतु कड़ी निगरानी कर प्रभावी कार्यवाही की जाए ।
पूर्व में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट में बंद आरोपियों की चौकिंग एवं कार्यवाही की जाकर, सूचीबद्ध गुंडे एवं निगरानी बदमाशों की चौकिंग कर विधि सम्मत कार्यवाही की जाए ।
सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ ही बाउंड ओवर की कार्यवाही भी की जाए।
जिन स्थानों पर मारपीट एवं झगडे की आदि की शिकायत या शराबखोरी की शिकायत ज्यादा आती है, ऐसी कालोनी एवं बस्तियों की मैपिंग कर उन क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग व चौकिंग की जाए।
सोशल मीडिया आदि पर भी धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाले मैसेज, पोस्ट आदि पर नियत्रंण के लिये सतत निगरानी रखी जावें।
आवश्यक सेवाओं हेतु अन्य विभाग जैसे नगर निगम, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग से लगातार आपसी समन्वय कर व्यवस्था बनायी जाए ।
ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों, आयोजकों आदि सभी से अपना व्यवहार अच्छा व संयमित रखें।
सभी महत्वपूर्ण होटल, लॉज, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, गेस्ट हाउस, मदरसा, मुसाफिर खाना पर त्यौहारो के दौरान सतत् चेकिंग की जावें।

