कुबेर स्वसहायता समूह ने डे एनयूएलएम योजना अंतर्गत लगाया हर्बल उत्पादों का स्टॉल

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। नगर पालिका परिषद शहडोल के तत्वावधान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डे एनयूएलएम योजना अंतर्गत गठित कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा नगर पालिका कार्यालय के समीप हर्बल रंगोली एवं हर्बल साबुन का स्टॉल स्थापित किया गया है।
कुबेर स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा पूर्णतः प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल हर्बल उत्पादों का निर्माण कर उन्हें आमजन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह द्वारा तैयार हर्बल रंगोली एवं साबुन स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास है।
यह पहल न केवल स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
नगर पालिका परिषद शहडोल ने नगरवासियों से अपील की है कि वे कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल उत्पादों का अधिक से अधिक क्रय करें, जिससे समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो और उनके स्वरोजगार के प्रयासों को मजबूती मिले।
नगर पालिका परिषद द्वारा स्वसहायता समूहों को निरंतर प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper