वकीलों की एकता रंग लाई,डीसीपी ने टीआई से मंगवाई माफी

  • Share on :

राजेश धाकड़
इंदौर। आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया द्वारा अधिवक्ता कन्हैया चौहान के साथ की गई अभद्रता एवं उन्हें जबरन थाने में बैठाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में वकीलों ने सोमवार को रीगल तिराहा स्थित डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
वकीलों के उग्र विरोध को देखते हुए डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने तत्काल आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया को कार्यालय तलब किया। डीसीपी की मौजूदगी में टीआई भदौरिया ने अधिवक्ता कन्हैया चौहान से माफी मांगी।
इस मौके पर डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने वकीलों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के साथ बिना कारण या बिना गलती पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहकर ही पुलिस की कार्रवाई होगी और अधिवक्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
वकीलों ने इस कार्रवाई को अपनी एकजुटता की जीत बताते हुए प्रशासन के रुख का स्वागत किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper